फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेल्सी को हरा आर्सेनल ने अपने नाम की एफए कप की ट्रॉफी

Sun, 02 Aug 2020 07:58 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Arsenal beat Chelsea FC - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
एफए कप के खिताबी मुकाबले में शनिवार को खाली वेम्बली स्टेडियम में पियरे-एमरिक ऑबमेयांग ने धमाल मचा दिया। एमरिक के डबल गोल के दम पर आर्सेनल ने चेल्सी को 2-1 हराकर एफए कप की ट्रॉफी अपने नाम की। आर्सेनल ने सबसे ज्यादा 14 बार यह खिताब जीतने का रिकॉर्ड बनाया। दूसरे स्थान पर मैनचेस्टर यूनाइडेट है, उसने 12 बार एफए कप जीता है। चेल्सी और टॉटनहम आठ-आठ बार चैंपियन बने हैं।
विज्ञापन


पहले हाफ में दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर रहीं। दूसरे हाफ में भी पियरे ने शानदार खेल दिखाया और 67वें मिनट में टीम को बढ़त दिला दी। चेल्सी ने वापसी की काफी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाई।

दुनिया की सबसे पुरानी फुटबॉल प्रतियोगिता का यह 139वां फाइनल था। रिकॉर्ड में सुधार करने वाला 14वां एफए कप खिताब जीतने के बाद आर्सेनल को यूरोपा लीग में जगह मिलेगी, जिसमें टीम इंग्लिश प्रीमियर लीग में आठवें स्थान पर रहने के कारण जगह बनाने में नाकाम रही थी।
विज्ञापन


चेल्सी को क्रिस्टियन पुलिसिच ने पांचवें मिनट में ही बढ़त दिला दी थी, लेकिन ओबामेयांग ने 28वें मिनट में पेनल्टी पर गोल दागकर आर्सेनल को बराबरी दिला दी। ओबामेयांग ने दूसरे हाफ में एक और गोल दागकर आर्सेनल की जीत सुनिश्चित की
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें