फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोस सांतोष के गोल से दिल्ली की उम्मीद कायम

Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User एजेंसी/पुणे
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्राजीली विंगर गुस्तावो डोस सांतोष के एकमात्र गोल की बदौलत दिल्ली डायनामोज ने पुणे सिटी एफसी को इंडियन सुपर लीग के 13वें राउंड के मुकाबले में हरा दिया। इस जीत के साथ दिल्ली की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद अब भी कायम है। सांतोष का इस टूर्नामेंट में पांचवां गोल है। इस जीत से दिल्ली के 17 अंक हो गए हैं और वह लीग तालिका में चौथे पायदान पर है। चेन्नईयन एफसी के खिलाफ आखिरी लीग मुकाबले में एक जीत डायनामोज को नॉकआउट चरण में पहुंचा सकती है जबकि पुणे के 16 अंक हैं और वह छठवें पायदान पर है और आगे बढ़ने के लिए उसे आखिरी मुकाबले में जीत की दरकार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें