फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेन में कोविड-19 मामले के कारण दूसरे डिविजन के रद्द फुटबॉल मैच को खेलने का आदेश

Tue, 04 Aug 2020 04:04 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

स्पेन के फुटबॉल महासंघ ने कोरोना वायरस से खिलाड़ियों के संक्रमित होने के बाद दूसरे डिविजन में डेपोर्टिवो ला कोरुना और फुएंलब्रादा के बीच मैच को रद्द करने के फैसले को खारिज कर मुकाबले को इसी सप्ताह आयोजित करने को कहा है। यह मैच इसलिए भी अहम है कि क्योंकि फुएंलब्रादा के पास शीर्ष लीग में क्वालीफाई करने का मौका है।

विज्ञापन


इस मैच को 20 जुलाई को खेला जाना था, लेकिन फुएंलब्रादा के खिलाड़ियों के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद ‘स्पेनिश लीग’ इसे रद्द करना चाहता था। महासंघ की प्रतियोगिता समिति ने हालांकि कहा कि शीर्ष लीग में क्वालीफाई करने के लिए प्लेऑफ में अंतिम योग्यता स्थान तय करने के लिए इसे खेला जाना चाहिए।

प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए फुएंलब्रादा को इस मैच को कम से कम ड्रा करना होगा। डेपोर्टिवो ला कोरुना की टीम पहले ही तीसरे डिविजन में रेलिगेट हो गई है। फुएंलब्रादा के कोच जोस रौमोन सैंडोवल ने कहा, ‘हमारे साथ न्याय हुआ है। हम मैदान पर प्रतियोगिता के नतीजे को तय करने के अधिकार के लिए लड़े और अब ऐसा ही होगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें