अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना की ब्यूनस आयर्स के एक अस्पताल में पेट की सफल सर्जरी हुई। 58 वर्षीय माराडोना कुछ ही दिनों बाद अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगा। उसके बाद वह मेक्सिको के सेकंड डिविजन क्लब डोराडोस डे सिनालोआ के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे।
माराडोना को नियमित चिकित्सा जांच के दौरान पेट में समस्या पाई गई थी। उनकी कप्तनी में अर्जेंटीना ने 1986 में फीफा विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। 1997 में संन्यास लेने के बाद से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रही हैं।