फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माराडोना की तारीफ से खुश हो गए होंगे मेस्सी!

Wed, 05 Mar 2014 08:13 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
फुटबॉल के दीवानों में अर्जेंटीना के दो दिग्गज फुटबॉलरो डिएगो माराडोना और लियोनल मेस्सी के बीच सर्वश्रेष्ठ कौन की जंग हमेशा ही चलती रही है लेकिन माराडोना ने मेस्सी के बारे में ऐसी बात कही है जो उन्हें खुश कर देगी।
विज्ञापन


विश्व के महान फुटबॉलरों में से एक अर्जेंटीना के डिएगो माराडोना ने कहा कि लियोनल मेस्सी को अपनी महानता साबित करने के लिए वर्ल्ड कप ट्रॉफी की जरूरत नहीं है।

1986 में अर्जेंटीना की वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका निभाने वाले माराडोना ने कहा, "दुनिया के महान फुटबॉलरों में शामिल होने के लिए मेस्सी को वर्ल्ड कप जीतने की जरूरत नहीं है। अगर वह ऐसा करते हैं तो यह देश के लिए. उनके समर्थकों के लिए और खुद मेस्सी के लिए अच्छा होगा लेकिन वर्ल्ड कप जीतने न जीतने से उनकी उपलब्धियां कम नहीं हो जाती हैं।"
विज्ञापन


अर्जेंटीना के कप्तान और कोच रह चुके माराडोना ने कहा कि मेस्सी के चमकने के लिए हर परिस्थिति मौजूद है लेकिन वर्ल्ड कप जीतने के लिए अर्जेंटीना की राह आसान नहीं है क्योंकि मेजबान ब्राजील, गत चैंपियन स्पेन और जर्मनी से पार पाना कतई आसान नहीं होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2010 में दक्षिण अफ्रीका में हुए पिछले वर्ल्ड कप में मेस्सी भले ही कोई गोल नहीं कर पाए लेकिन उनके लिए वह टूर्नामेंट अच्छा रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें