क्रिकेट के बड़े सितारों का दूसरे खेलों में पैसा लगाने का सिलसिला चल निकला है। इस फेहरिस्त में नया नाम भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का है।
अभी कुछ दिन पहले ही मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली 12 अक्टूबर से शुरू हो रही बहु-प्रतिक्षीत इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल में हिस्सा लेने वाली एक-एक टीमों के मालिक बने हैं। इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी एक टीम खरीद चुके हैं और वह अपनी टीम एटलेटिको डी कोलकाता के सहमालिक हैं।
पूर्व क्रिकेटर गांगुली अपनी टीम को तैयार करने के लिए काफी मेहनत भी कर रहे हैं। गांगुली ने स्पेनिश टीम के स्टाइल में अपनी टीम का नाम भी रखा है।