कोरोना महामारी और लॉकडाउन से प्रभावित रहे खेल टूर्नामेंटों और गतिविधियों के बावजूद चेलसी फुटबॉल क्लब को बड़ा मुनाफा हुआ है। प्रीमियर लीग फुटबॉल क्लब चेलसी को उसके ताजा आर्थिक आंकड़ों के अनुसार करीब चार करोड़ 40 लाख डॉलर का मुनाफा हुआ है।
महामारी के कारण हालांकि उसका कुल टर्नओवर 446.7 से घटकर 407.4 मिलियन पाउंड हो गया है। ये आंकड़े 30 जून 2020 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के हैं।
चेलसी को यह मुनाफा चैम्पियंस लीग के लिए क्वालीफिकेशन और कई खिलाड़ियों की बिक्री की वजह से हुआ है। इसका प्रसारण और मैच के दिन का राजस्व 17.6 मिलियन पाउंड से घटकर 12.2 मिलियन पाउंड हो गया चूंकि मार्च 2020 के बाद से खेल बंद था ।