फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नस्लभेदी टिप्पणी पर रोके जाएंगे मैच

Thu, 10 Jan 2013 11:51 PM IST
रोम/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
इतालवी सरकार का कहना है कि दर्शकों की ओर से नस्लभेदी टिप्पणी होने पर सुरक्षा अधिकारियों को मैच रोकने का अधिकार होगा। सरकारी संस्था ओनएमएस के मुताबिक कि नस्लभेदी माहौल का पता लगने की सूरत में मैच का रेफरी चौथे अधिकारी को इस बाबत सूचित करेगा जो घटना की जानकारी सुरक्षा अधिकारियों को उपलब्ध कराएंगे। इस तरह की घटना होने की स्थिति में अधिकारियों को मैच रद्द करने का भी अधिकार होगा।
विज्ञापन


इतालवी फुटबाल परिसंघ के अध्यक्ष जियानकार्लो अबेते इससे पहले नस्लभेदी टिप्पणी की स्थिति में मैच रद्द किए जाने के मसले पर अपनी सहमति जता चुके हैं। पिछले हफ्ते एक फुटबाल मैच के दौरान कुछ दर्शकों की ओर से नस्लभेदी टिप्पणी होने पर एसी मिलान टीम के खिलाड़ी केविन प्रिंस बोटेंग ने मैच खेलने से इंकार कर दिया था तथा उनके पीछे-पीछे उनकी पूरी टीम भी मैदान से बाहर चली गई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें