फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकाल में तीन साल का विस्तार नहीं: पापास

Thu, 10 Jan 2013 11:46 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की अंडर-23 फुटबाल टीम के कोच आर्थर पापास अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ से कार्यकाल में तीन साल का विस्तार स्वीकार नहीं करेंगे। मई 2012 में भारत आए आस्ट्रेलिया के पापास को अंडर-23 टीम और आई-लीग की पेलान एरोज टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पापास एआईएफएफ  के साथ दीर्घकालीन करार नहीं चाहते क्योंकि उन्हें थाईलैंड और संयुक्त अरब अमीरात के क्लबों से भी प्रस्ताव मिल रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने गोल डाट काम से कहा, ‘मैं एक साल का ही करार चाहता हूं। मुझे तीन साल विस्तार की पेशकश की गई है लेकिन मैं कभी पैसे के लिए फुटबाल से नहीं जुड़ा।’ वह मेलबर्न हार्ट और न्यूकैसल जेट्स जैसे ए लीग क्लबों के कोच रह चुके हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें