इंडियन सुपर लीग में दिल्ली डायनामोज ने अपना वर्चस्व बरकरार रखते हुए एफसी पुणे सिटी को कड़े और संघर्षपूर्ण मैच में 3-2 से हरा दिया। जीत के साथ पुणे की टीम को पूरे तीन अंक मिले। इंडियन सुपर लीग के इतिहास में अब तक दोनों टीमें 7 बार भिड़ चुकी हैं।
इनमें से चार बार दिल्ली ने जीत हासिल की। जबकि दो बार मैच ड्रा रहा। पुणे को सिर्फ एक मैच में जीत मिल सकी है। चौथे सीजन की इस जीत के साथ कहा जा सकता है कि दिल्ली डायनामोज की मनोवैज्ञानिक बढ़त पुणे पर अब भी कायम है।
पुणे को इस सीजन में नए कोच का साथ मिला है लेकिन वह भी टीम को दिल्ली के खिलाफ बेहतर शुरुआत नहीं दिला सके। पुणे के प्रशंसकों को उम्मीद थी कि इस बार उनकी टीम दिल्ली को पीछे करते हुए मुकाबला जीतेगी लेकिन उन्हें भी निराशा हाथ लगी।