फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान छेत्री दिसंबर में अपनी गर्लफ्रेंड से करेंगे शादी

Thu, 23 Nov 2017 08:54 AM IST
डिजिटल टीम-अमर उजाला डॉट काम
विज्ञापन
सुनील छेत्री और सोनम भट्टाचार्य - फोटो : instagram
विज्ञापन
भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री इस साल 4 दिसंबर को अपनी गर्लफ्रेंड सोनम भट्टाचार्य से शादी करेंगे। छेत्री ने लंबे समय से प्रेमिका रही सोनम के साथ बुधवार को सगाई की। मोहन बगान क्लब के दिग्गज सुब्रत भट्टाचार्य की बेटी सोनम और छेत्री की शादी कोलकाता में होगी।
विज्ञापन


इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन में बेंगलुरु एफसी की तरफ से छेत्री ने रविवार को मुंबई सिटी के खिलाफ मुकाबला खेला और इसके बाद वो दिल्ली पहुंचे, जहां उनकी सगाई हुई। यह कार्यक्रम गुड़गांव के एक होटल में हुआ।

ये भी पढ़ें: ISL 2017: इस टीम की ब्रांड एम्बेसडर बनी जैकलिन फर्नांडीज, वजह है खास


इन दोनों का विवाह कोलकाता में होगा, जबकि रिसेप्शन 24 दिसंबर को बेंगलुरू में होगा। सोनम ने स्कॉटलैंड से बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातक की डिग्री ली है। 33 वर्षीय सुनील छेत्री ने भारत की ओर से 2005 से अब तक 97 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 56 गोल किए। वो भारत के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले फुटबॉलर भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें