दिल्ली डायनामोज और जमेशदुपर एफसी के बीच रविवार को खेला गया मुकाबला ड्रॉ हो गया। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ।
मेजबान के लिए दूसरे हाफ में लालियानजुआला चांगटे ने 55वें और एड्रिया कारमोना ने 58वें मिनट में गोल दागे। वहीं, जमशेदुपर के लिये सर्गियो सिडोंचा ने 39वें और टिरी ने 77वें मिनट में गोल किए। दिल्ली की टीम सात मैचों में चार अंक लेकर आठवें स्थान पर बनी हुई है।