फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गत चैंपियन स्पेन की टीम महिला फीफा अंडर-17 विश्व कप में भाग लेगी

Fri, 14 Aug 2020 09:18 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी के चलते यूरोपीय क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के रद्द होने के बाद गत चैंपियन स्पेन, इंग्लैंड और जर्मनी को उनकी रैंकिंग के आधार पर अगले साल भारत में होने वाले फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप में भाग लेने के लिए चुना गया।

विज्ञापन


टूर्नामेंट की स्थानीय आयोजन समिति (एलओसी) ने मीडिया बयान में कहा कि यूरोपीय संचालन संस्था यूएफा ने ‘पुष्टि की कि इंग्लैंड, जर्मनी और स्पेन भारत में होने वाले आगामी फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप में यूरोप का प्रतिनिधित्व करेंगे।'

कोविड-19 के कारण रद्द हुई यूएफा अंडर-17 महिला चैंपियनशिप के रद्द होने के बाद इन तीनों देशों का चयन किया गया। बयान के अनुसार, 'कोविड-19 महामारी के चलते यूएफा अंडर-17 महिला चैंपियनशिप के अंतिम दौर को रद्द कर दिया गया। शीर्ष रैंकिंग की तीन टीमों को विश्व कप में भाग लेने के लिए पुष्टि की जाती है।'
विज्ञापन


इस तरह ये तीनों टीमें मेजबान भारत के अलावा टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुकीं उत्तर कोरिया, जापान और न्यूजीलैंड के साथ शामिल हो गई। स्पेन ने 2018 में उरूग्वे में हुए फाइनल में मेक्सिको को 2-1 से हराकर खिताब जीता था।

इस टूर्नामेंट को पहले इस साल अक्तूबर-नवंबर में आयोजित किया जाना था, लेकिन महामारी के चलते इसे 2021 (17 फरवरी से सात मार्च) में कराया जाएगा। फाइनल नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें