जर्मन के फुटबॉल क्लब आरबी लिपजिग ने गुरुवार को एटलेटिको मैड्रिड को 2-1 से हराकर चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में जगह बनाई। लिपजिग लीग के इतिहास में अंतिम चार में पहुंचने वाली 75वीं टीम है। अब सेमीफाइनल में उसका मुकाबला फ्रांसीसी क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) से होगा।