इंग्लैंड के मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम ने ऑस्ट्रेलिया ए लीग में खेलने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ कर दिया कि वह नहीं खेलेंगे। उन्होंने उन सभी बातों को सिरे से खारिज कर दिया जिसमे कहा गया था कि बेकहम ने ऑस्ट्रेलिया ए लीग में खेलने की इच्छा जताई है।
बेकहम की ओर से उनके प्रवक्ता ने मीडिया को इस संबंध में जानकारी दी। उनके प्रवक्ता ने कहा कि बेकहम एक ऐसे खिलाड़ी है जिन्हें हर क्लब अपने साथ जोड़ना चाहता है और इसके लिए प्रयास करता रहता है लेकिन मैं आपको साफ कर देना चाहता हूं कि फिलहाल उनका ऑस्ट्रेलिया ए से खेलने को कोई इरादा नहीं है। गौरतलब है कि आस्ट्रेलिया के एफएफए ने यह दावा किया था कि बेकहम अपने बेकहम उनसे चर्चा कर रहे है।