फीफा विश्वकप 2026 के लिए चेकिया, स्वीडन और तुर्किये की टीमों ने भी क्वालिफाई कर लिया है। तीनों टीमों ने प्लेऑफ मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए फीफा विश्वकप के मेन इवेंट में जगह बनाई।
24 साल बाद तुर्किये की वापसी
तुर्किये ने कोसोवो टीम को कड़े मुकाबले में हराकर 24 साल बाद वर्ल्ड कप में वापसी की। मैच का इकलौता गोल करीम अक्तुरकोग्लू ने किया। साथ ही मैच में केनान यिलदिज और ओर्कुन कोकू ने भी अहम भूमिका निभाई। तुर्किये अब ग्रुप डी में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और पराग्वे के साथ खेलेगा।
स्वीडन ने पोलैंड से लिया बदला
स्वीडन ने रोमांचक मुकाबले में पोलैंड को हराकर क्वालिफाई किया। एंथनी एलांगा और विक्टर ग्लोकेरेस ने अहम गोल किए। मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम तक गया और अंत में स्वीडन ने बाजी मारी। स्वीडन अब ग्रुप एफ में नीदरलैंड, जापान और ट्यूनीशिया के साथ होगा।
20 साल बाद चेकिया की वापसी
चेकिया ने डेनमार्क को पेनल्टी शूटआउट में हराकर 20 साल बाद वर्ल्ड कप में जगह बनाई। निर्णायक पेनल्टी माइकल सैदलिक ने गोल में बदली। डेनमार्क के लिए सिर्फ क्रिश्चियन एरिक्सन ही पेनल्टी में सफल रहे। चेकिया अब ग्रुप ए में मैक्सिको, दक्षिण अफ्रीका और दक्षिण कोरिया के साथ खेलेगा।
रोमांच से भरे मुकाबले
तीनों मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। कहीं पेनल्टी शूटआउट का ड्रामा हुआ तो कहीं आखिरी मिनट में गोल दागा गया। और कहीं 20-24 साल बाद ऐतिहासिक वापसी हुई है। कुल मिलाकर फीफा विश्वकप रोमांचक रहने वाला है। इटली के बाहर होने ने भी सभी को चौंका दिया।