सच्चाई यह भी है कि रविवार को होने वाले फाइनल में यूरोप के पांच नामी क्लबों के खिलाड़ी क्रोएशिया और फ्रांस के लिए आपस में टकराएंगे। ये क्लब रियल, बार्सिलोना, एटलेटिको, मोनाको और यूवेंट्स हैं। रियल मैड्रिड के लिए खेलने वाले लूका मोड्रिक, मेटियो कोवासिच क्लब में अपने फ्रांस के साथ राफेल वाराने से टकराएंगे।
बार्सिलोना के लिए खेलने वाले फ्रांसीसी खिलाड़ी सैमुअल उमटीटी और ओस्मान डेंबेले क्रोएशियाई अनुभवी इवान राकिटिच से भिड़ेंगे। एटलेटिको के लिए खेलने वाले फ्रांस के एंटोनी ग्रीजमैन, ल्यूकास हरनांडेज की टक्कर सिमे वरसाल्को से होगी। यूवेंट्स के लिए खेलने वाले मैंडजुकिच, पजासा फ्रांस के मटूडी से भिड़ेंगे। वहीं मोनाको के लिए खेलने वाले क्रोएशियाई गोली दानीजेल सुबासिच की टक्कर जिबरिल सिदेबी से होगी।
-रियल मैड्रिड, बार्सिलोना, एटलेटिको, लिवरपूल, यूवेंट्स, मोनाको, इंटर मिलान जैसे क्लबों से जुड़े हैं क्रोएशियाई फुटबॉलर
-2010 से देश के लिए खेल रहे हैं 11 अनुभवी खिलाड़ी
-छह के पास है 50 से ज्यादा मैच खेलने का अनुभव
- लुका मोड्रिक (रियल मैड्रिड) 2006 से टीम में
- वेदरान कारलूका (लोकोमोटिव मास्को) 2006 से टीम में
- इवान राकिटिच (बार्सिलोना) 2006 से टीम में
- मारियो मैंडजुकिच (यूवेंट्स) 2007 से टीम में
- इवान पेरेसिच (इंटर) 2011 से टीम में
- विडा (बेसिकतास) 2010 से टीम में
- सुबासिच (मोनाको) 2009 से टीम में
- ह्यूगो लॉरिस (टॉटनहेम हॉट्सपर) 2008 से टीम में
- ओलिवर जिरू (चेल्सी) 2011 से टीम में
- ब्लाएस मटूडी (यूवेंट्स) 2010 से टीम में
- वाराने (रियल मैड्रिड) 2013 से टीम में
- पॉल पोग्बा (मैनचेस्टर युनाइटेड) 2013 से टीम में
- ग्रीजमैन (एटलेटिको) 2014 से टीम में