क्रोएशिया के डिफेंडर दोमागोइ विडा
- फोटो : twitter
क्रोएशिया के डिफेंडर दोमागोइ विडा को तुर्की के खिलाफ मैत्री फुटबॉल मैच केदौरान मध्यांतर के समय पता चला कि कोराना वायरस के लिए उनका परीक्षण पॉजीटिव आया है जिसके बाद उन्हें तुरंत ही अलग थलग कर दिया गया।
क्रोएशिया फुटबॉल महासंघ ने बताया कि 31 वर्षीय विडा अब एकांतवास पर हैं। बुधवार को खेले गए मैच में मध्यांतर के बाद उनकी जगह स्थानापन्न खिलाड़ी को उतारा गया। इस मैच में क्रोएशिया ने अधिकतर रिजर्व खिलाड़ियों को उतारा था। तुर्की ने मैच 3-3 से ड्रॉ कराया।
तुर्की में मैच से तीन दिन पहले विडा का परीक्षण निगेटिव आया था लेकिन स्वीडन के खिलाफ शनिवार को होने वाले नेशंस लीग मैच से पूर्व क्त्रसेएशियाई टीम का एक और परीक्षण किया गया जिसमें उनका परिणाम पॉजिटिव आया है। विडा इस्ताम्बुल में 10 दिन तक एकांतवास पर रहेंगे जबकि बाकी टीम स्वीडन के खिलाफ मैच की तैयारी करेगी।