फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेस्सी को फिर पछाड़ा, रोनाल्डो बने बेस्ट फुटबॉलर

Tue, 13 Jan 2015 03:30 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सुपर स्टार लियोनल मेस्सी और नेमार को पीछे छोड़ते हुए पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फिर से मैदान मार लिया है। वह एक बार फिर से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुने गए।
विज्ञापन


पुर्तगाल के अलावा रियल मैड्रिड की ओर से खेलने वाले रोनाल्डो ने पिछले साल शानदार प्रदर्शन करते हुए 61 गोल दागे थे जिस कारण उन्हें 2014 का फुटबॉल जगत का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार बैलन डी'आर अवार्ड से नवाजा गया। साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर को मिलने वाला यह पुस्कार उन्होंने तीसरी बार हासिल किया है।

रोनाल्डो के अलावा इस पुरस्कार की रेस में बार्सिलोना के मेस्सी और ब्रेयर्न म्युनिख के मैनुएल नुएर शामिल थे। प्रशंसकों को उम्मीद थी कि जर्मन गोलकीपर नुएर को इस बार का यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल सकता है लेकिन रोनाल्डो बाजी मार ले गए। जर्मनी ने पिछले साल फीफा वर्ल्ड कप भी जीता था।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा यह पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड मेस्सी के नाम दर्ज है। रोनाल्डो के अलावा 3 बार यह पुरस्कार पाने वाले अन्य फुटबॉलर हैं जोहान क्रूफ, माइकल प्लेटिनी और मार्को वान बास्टन।

रोनाल्डो को 37.66 फीसदी वोट मिले। जबकि अर्जेंटीना के सुपर स्टार फुटबॉलर मेस्सी को महज 15.76 प्रतिशत ही मत मिले। वहीं गोलकीपर नुएर 15.72 फीसदी मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

पर इस खिलाड़ी से मिली जर्मनी को मुस्कान

रोनाल्डो ने पिछले साल भी सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का खिताब हासिल किया ‌था। हालांकि रोनाल्डो ने जर्मनी के प्रशंसकों को निराश जरूर किया लेकिन उसे दूसरी ओर से हंसी मिल ही गई।

भले ही नुएर को यह फीफा के इस पुरस्कार के न मिलने से जर्मन टीम के प्रशंसकों को निराशा हाथ लगी हो लेकिन जर्मनी की ही नादिने केसलर ने 2014 की महिलाओं की सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का दर्जा हासिल कर ही लिया। जर्मनी के अलावा केसलर ने वीएफएल वोल्फसवर्ग के लिए भी खेल चुकी हैं। इस पुरस्कार के लिए उन्होंने ब्राजील की मार्टा और अमेरिका की एबी वामबक को पीछे छोड़ा।

केसलर के कोच राल्फ केलरमन को साल के महिलाओं के सर्वश्रेष्ठ कोच (वूमेंस कोच ऑफ द ईयर) का खिताब भी दिया गया। केसलर ने यह पुरस्कार हासिल करने के लिए 17.52 फीसदी मत हासिल किए। ब्राजील की मार्टा को 14.16 और अमेरिका की वामबक को 13.33 प्रतिशत वोट मिले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें