फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cristiano Ronaldo Retirement: क्या फीफा विश्वकप 2026 होगा रोनाल्डो का आखिरी टूर्नामेंट? बहन ने किया बड़ा दावा

Fri, 03 Jul 2026 05:16 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो

सार

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बहन कातिया अवेइरो ने दावा किया है कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 उनके भाई का आखिरी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होगा। हालांकि पुर्तगाल के कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने भविष्य में भी उनके खेलने की संभावना जताई है, लेकिन फुटबॉल फेडरेशन प्रमुख पेड्रो प्रोएंका ने इसे बेहद मुश्किल माना है। इस बीच कातिया ने रोनाल्डो की आलोचना करने वालों को भी करारा जवाब दिया।
विज्ञापन
कातिया और रोनाल्डो - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के अंतरराष्ट्रीय करियर को लेकर एक बड़ी चर्चा शुरू हो गई है। उनकी बहन कातिया अवेइरो ने संकेत दिया है कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बाद रोनाल्डो पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम से संन्यास ले सकते हैं। 41 वर्षीय रोनाल्डो फिलहाल पुर्तगाल की ओर से फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में क्रोएशिया के खिलाफ मुकाबले की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन


रोनाल्डो ने इस विश्व कप में उज्बेकिस्तान के खिलाफ दो गोल दागे थे, लेकिन फाइनल थर्ड में उनकी मूवमेंट को लेकर लगातार आलोचना भी हो रही है। उम्र को देखते हुए पहले से ही माना जा रहा था कि 2026 का विश्व कप उनके करियर का आखिरी बड़ा अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट हो सकता है।

Explainer: पुर्तगाल के मैच में हाईवोल्टेज ड्रामा! VAR ने क्रोएशिया को किया बाहर? गोल रद्द होने की क्या रही वजह

विज्ञापन

बहन कातिया ने किया बड़ा दावा
स्पोर्ट टीवी से बातचीत में कातिया अवेइरो ने कहा, 'जब तक यह सफर चल रहा है, इसका आनंद लीजिए क्योंकि यह जल्द खत्म होने वाला है। मुझे एक भरोसेमंद स्रोत से जानकारी मिली है कि यह उसका आखिरी डांस है।' उन्होंने रोनाल्डो की आलोचना करने वालों को भी जवाब देते हुए कहा, 'जो लोग समझदार हैं और फुटबॉल से प्यार करते हैं, वे रोनाल्डो की भी सराहना करते हैं। नुकसान उन्हीं लोगों का है जो ऐसा नहीं करते। वह 20 साल से भी ज्यादा समय तक दुनिया पर राज कर चुका है। देखिए आज हमारा अवेइरो परिवार कहां है और हम कहां से आए थे। मेरी मां ने कितनी मुश्किलें झेली हैं। क्या आपको लगता है कि आलोचना हमारी खुशी को प्रभावित कर सकती है? कभी नहीं।'

कातिया ने आगे कहा, 'सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमने इन बीस से अधिक वर्षों के सफर का आनंद लिया है। मुझे उन पर बेहद गर्व है। मैं कतर विश्व कप में भी थी और अब यहां भी हूं। यह हमारे लिए गर्व की बात है। मुझे भरोसा है कि आखिर में हम मुस्कुराएंगे। वह खुद हमसे कम घबराए हुए हैं। मुझे उनमें आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा दिखाई देती है। स्पेन अगर राउंड ऑफ 16 में मिलता है तो भी हमें उसी का सामना करना होगा और उसके लिए तैयार रहना होगा।'
 

कोच और फुटबॉल प्रमुख की अलग-अलग राय
हाल ही में पुर्तगाल के मुख्य कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने कहा था कि रोनाल्डो 2030 फीफा वर्ल्ड कप तक भी खेल सकते हैं। हालांकि, पुर्तगाली फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष पेड्रो प्रोएंका ने इस संभावना को बेहद कम बताया। उनका कहना था कि अगर रोनाल्डो 2030 विश्व कप में खेलते हैं तो यह काफी बड़ा आश्चर्य होगा।
विज्ञापन

हर मुश्किल में भाई के साथ खड़ी रहीं कातिया
कातिया अवेइरो एक पुर्तगाली गायिका और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वह अक्सर अपने भाई का खुलकर बचाव करती रही हैं। मौजूदा विश्व कप के दौरान डीआर कांगो के खिलाफ 1-1 की बराबरी के बाद उन्होंने ब्रूनो फर्नांडिस के प्रदर्शन पर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले ब्रूनो, पुर्तगाल के लिए वैसा खेल नहीं दिखा पा रहे हैं।

इससे पहले 2022 फीफा वर्ल्ड कप में जब तत्कालीन कोच फर्नांडो सैंटोस ने नॉकआउट मुकाबलों में रोनाल्डो को बेंच पर बैठाया था, तब भी कातिया ने फैसले की आलोचना करते हुए कहा था कि लोग पुर्तगाली फुटबॉल के लिए रोनाल्डो के योगदान को भूल गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें