फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cristiano Ronaldo: रोनाल्डो ने 20 साल में पहली बार हासिल की यह उपलब्धि; 41 साल की उम्र में बनाया खास रिकॉर्ड

Fri, 03 Jul 2026 06:17 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो

सार

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में क्रोएशिया के खिलाफ अपने करियर का पहला नॉकआउट गोल दाग दिया। पेनल्टी पर किए गए इस गोल से उन्होंने पुर्तगाल को मुकाबले में बराबरी दिलाई। 
विज्ञापन
रोनाल्डो - फोटो : FIFA.COM
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में पुर्तगाल और क्रोएशिया के बीच टोरंटो में खेले जा रहे मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इतिहास रच दिया। 41 वर्षीय स्टार ने न केवल विश्व कप नॉकआउट चरण में अपने करियर का पहला गोल किया, बल्कि टूर्नामेंट के इतिहास में एक और बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन


Portugal vs Croatia Highlight: पुर्तगाल राउंड ऑफ-16 में, क्रोएशिया को 2-1 से हराया; रोनाल्डो-रामोस ने दागे गोल

पेनल्टी पर गोल दाग रोनाल्डो ने पुर्तगाल की वापसी कराई
 
  • दूसरे हाफ के 53वें मिनट में क्रोएशिया ने इवान पेरिसिच के गोल की बदौलत 1-0 की बढ़त बना ली थी।
  • इसके बाद 64वें मिनट में पुर्तगाल को कॉर्नर मिला। बॉक्स के अंदर निकोला व्लासिच द्वारा पुर्तगाली खिलाड़ी को रोकने की कोशिश की गई।
  • रेफरी ने VAR की मदद ली और पेनल्टी दे दी। रोनाल्डो ने बिना कोई गलती किए गेंद को गोल में पहुंचाया और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
  • हालांकि, इसके बाद इंजरी टाइम यानी 90+4वें मिनट में गोंजालो रामोस ने गोल दाग पुर्तगाल को 2-1 से आगे कर दिया और यही बढ़त निर्णायक साबित हुई। 

रोनाल्डो का गोल

गोंजालो रामोस का गोल

पेरिसिच का गोल

रोनाल्डो ने दागा गोल - फोटो : FIFA.COM
विश्व कप नॉकआउट में पहला गोल
यह गोल रोनाल्डो के लिए बेहद खास रहा, क्योंकि उन्होंने पहली बार फीफा विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में गोल दागा। इससे पहले विश्व कप में उनके सभी गोल ग्रुप चरण में आए थे। मौजूदा टूर्नामेंट में यह उनका तीसरा गोल है। इससे पहले उन्होंने ग्रुप चरण में उज्बेकिस्तान के खिलाफ दो गोल किए थे।

Explainer: पुर्तगाल के मैच में हाईवोल्टेज ड्रामा! VAR ने क्रोएशिया को किया बाहर? गोल रद्द होने की क्या रही वजह
 

अब विश्व कप में कुल 11 गोल
इस गोल के साथ रोनाल्डो के नाम अब फीफा विश्व कप में कुल 11 गोल हो गए हैं। वह विश्व कप इतिहास के सबसे सफल गोल स्कोररों में अपनी जगह और मजबूत करने में सफल रहे हैं। पेनल्टी के ठीक बाद 81वें मिनट में रोनाल्डो को सब्सटिट्यूट किया गया। उनकी जगह रुबेन नेवेस मैदान पर आए।

Cristiano Ronaldo Retirement: क्या फीफा विश्वकप 2026 होगा रोनाल्डो का आखिरी टूर्नामेंट? बहन ने किया बड़ा दावा

मैच के दौरान रोनाल्डो - फोटो : FIFA.COM

रोनाल्डो ने बनाया रिकॉर्ड
 

  • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में क्रोएशिया के खिलाफ मैदान पर उतरते ही एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 41 साल और 147 दिन की उम्र में वह फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबले में खेलने वाले इतिहास के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए।
  • रोनाल्डो ने इस गोल के साथ एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह 40 वर्ष की उम्र पार करने के बाद फीफा विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में गोल करने वाले इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने अपने ही पूर्व पुर्तगाली साथी पेपे का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2022 विश्व कप में स्विट्जरलैंड के खिलाफ 39 साल और 283 दिन की उम्र में गोल कर यह उपलब्धि हासिल की थी।
विज्ञापन

पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हराया
पुर्तगाल ने फीफा विश्वकप 2026 के राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली है। उसने राउंड ऑफ 32 में क्रोएशिया को 2-1 से हरा दिया। टोरंटो में खेले गए इस मैच में फुल ऑन ड्रामा देखने को मिला है। सांस रोक देने वाले इस मैच में आखिरकार पुर्तगाल ने जीत हासिल की और अब राउंड ऑफ 16 में उनका सामना 2010 की चैंपियन स्पेन से होगा। यह मुकाबला डैलस में सात जुलाई को खेला जाएगा।

वहीं, क्रोएशिया की टीम विश्वकप से बाहर हो गई है। पुर्तगाल की ओर से क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पेनल्टी पर गोल दागा। वहीं, गोंजालो रामोस ने इंजरी टाइम में यानी 90+4वें मिनट में गोल किया। वहीं, क्रोएशिया की ओर से पेरिसिच ने 53वें मिनट में गोल किया था। क्रोएशिया के दिग्गज फुटबॉलर लुका मॉड्रिच का यह आखिरी विश्वकप था और मैच के बाद रोनाल्डो ने उन्हें गले लगा लिया। दोनों एक साथ स्पैनिश क्लब रियल मैड्रिड के लिए खेल चुके हैं और अच्छे दोस्त हैं। वहीं, दूसरी तरफ रोनाल्डो का इस विश्वकप में सफर फिलहाल जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें