फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोनाल्डो के 701वें गोल से जुवेंटस ने बोलोगना को हराया

Mon, 21 Oct 2019 07:42 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : social media
विज्ञापन

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और मिरालेम जानिच के गोल से यूवेंटस ने बोलोगना को 2-1 से हराकर सीरी ए की तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति और मजबूत की। पिछले सप्ताह पुर्तगाल के लिए खेलते हुए रोनाल्डो ने करियर (अंतराष्ट्रीय और लीग मुकाबलों को मिलाकर) का 700वां गोल किया था।

विज्ञापन


इस मुकाबले के लिए उन्हें विशेष जर्सी दी गई थी जिसके पीछे 700 लिखा था। 34 साल के इस खिलाड़ी ने 701वां गेल करने में ज्यादा समय नहीं लिया। मैच के 19वें मिनट में उनके गोल से यूवेंटस की टीम ने 1-0 से बढ़त बना ली।

ब्राजील के डिफेंडर दानिलो ने इसके सात मिनट बाद ही गोल कर मुकाबले में बोलोगना की वापसी कराई। मध्यांतर के आठ मिनट बाद हालांकि जानिच के गोल से यूवेंटस ने बढ़त कायम कर ली जो मैच खत्म होने तक बरकरार रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें