फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लिश खिलाड़ियों पर नस्लभेदी टिप्पणी मामलाः बुल्गारिया के कोच बालाकोव ने दिया इस्तीफा

Sat, 19 Oct 2019 07:36 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बुल्गारिया के कोच बालाकोव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

यूरो-2020 क्वालीफायर में इंग्लिश खिलाड़ियों पर नस्लभेदी टिप्पणी करने के मामले में चर्चित देश बुल्गारिया के कोच क्रासीमीर बालाकोव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, नस्लभेदीय टिप्पणियां झेलने के बाद भी इंग्लैंड ने यूरो-2020 क्वालीफायर में बुल्गारिया को 6-0 से हराया था। 

विज्ञापन


53 साल के बालाकोव ने इसी साल मई में बुल्गारिया के कोच पद की कमान संभाली थी। उन्होंने अपना रिजाइन बुल्गारियन फुटबॉल यूनियन कार्यकारी समिति की बैठक के दौरान सौंपा। बालाकोव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ' अगर मैं बुल्गारिया फुटबॉल टीम के लिए समस्या हूं तो मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं।' 

बता दें कि बीते दिनों इस मामले में बुल्गारिया के प्रधानमंत्री बोयोको बोरिसोव ने बड़ा कदम उठाते हुए अपने देश के फुटबॉल संघ के अध्यक्ष से इस्तीफा मांगा था। इसके बाद फीफा अध्यक्ष गियानी इन्फेंटिनो ने बीते गुरुवार को कहा था कि नस्लभेदी टिप्पणी करने वाले खिलाड़ियों को स्टेडियम से निकाल बाहर कर देना चाहिए। 
विज्ञापन


यह था पूरा मामला
बता दें कि मैच में पहला नस्लीय टिप्पणी पहले हाफ में इंग्लैंड के लिए पदार्पण कर रहे टायरोने मिंग्स को लेकर किया गया था। इसके बाद 28वें मिनट में रहीम स्टर्लिग इसका शिकार बने थे। यहां रेफरी इवान बेबेक ने मैच रोक दिया था। नस्लभेदी टिप्पणी के चलते दो बार मैच को रोका गया। वहीं, अधिकारियों ने मैच का बहिष्कार करने की धमकी भी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें