फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी के सबसे अच्छे दौर में हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास को लेकर किया खुलासा

Thu, 31 Dec 2020 08:48 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तूरिन
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

युवेंटस और पुर्टगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कहा कि वह जिंदगी के सबसे अच्छे दौर में हैं, इसलिए उनका संन्यास लेने या मैचों की संख्या कम करने का कोई इरादा नहीं है। 

विज्ञापन


मुझे अभी कई वर्षों तक खेलने की उम्मीद है
रोनाल्डो ने एक साक्षात्कार में कहा, 'मैं अभी भी बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं काफी फुर्तिला हूं और अपनी जिंदगी के सबसे अच्छे दौर में हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे अभी कई वर्षों तक खेलने की उम्मीद है लेकिन भविष्य के गर्त में क्या छिपा है कोई नहीं जानता।'

हम नहीं जानते हैं कल क्या होगा
इस स्ट्राइकर ने कहा, 'जब मैं युवाओं से बात करता हूं तो उन्हें यही सलाह देता हूं कि अभी इस पल का आनंद लो क्योंकि हम नहीं जानते हैं कल क्या होगा। आपके साथ, आपके परिवार के साथ कुछ भी हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संन्यास पर विचार नहीं करेंगे
बता दें कि रोनाल्डो को युवेंटस के साथ एक और सत्र बिताना है। उनका अनुबंध 2022 में खत्म होगा और वह तब भी संन्यास पर विचार नहीं करेंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें