रियल मैड्रिड और पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो स्पेन में टैक्स चोरी के मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए सौ करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि भरने को तैयार हो सकते हैं।
पिछले साल स्पेन की सरकार ने 2011 से 2014 के बीच रोनाल्डो पर 14.7 मिलियन यूरो (लगभग 118 करोड़ रुपये) की टैक्स चोरी का आरोप लगाया था। हालांकि रोनाल्डो ने इन आरोपों का खंडन किया था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लेकिन अब रोनाल्डो जेल जाने से बचने के लिए समझौता करके यह राशि चुकाना चाहते हैं। ज्ञात रहे टैक्स चोरी के एक मामले में स्पेन के प्रशासन ने पिछले हफ्ते ही रियल मैड्रिड के एक अन्य फुटबॉल काबी आलोंसो को आठ साल की सजा सुनाई है। इसी के मद्देनजर रोनाल्डो के वकीलों ने उन्हें समझौते की सलाह दी है।
रोनाल्डो की हां, विभाग की न
रोनाल्डो ने कहा कि यदि स्पेनिश कर विभाग मामला वापस लेने को तैयार हो जाता है तो वह मांगी गई राशि का भुगतान कर देंगे। हालांकि स्पेनिश कर विभाग ने फिलहाल समझौते को नकार दिया है। मामले की जांच कर रहे सूत्रों का कहना है कि जो रकम ऑफर की गई है वह काफी कम है। इसे स्वीकार करने का सवाल ही पैदा नहीं होता।