पुर्तगाली स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को इटली के क्लब यूवेंट्स ने 2019-20 सीजन के लिए मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द ईयर चुना है। इस सीजन में दुनिया के इस बेहतरीन स्ट्राइकर ने अपनी टीम के लिए 37 गोल किए और एक सीजन में सर्वाधिक गोल करने का फेलिस बोरेल का 80 साल पुराना रिकॉर्ड भी अपने नाम किया, जिन्होंने 1933-34 में सिरी ए और डिफंट मित्रोपा कप में कमाल किया था।
26 जुलाई को आलियांज स्टेडियम में सम्पदोरिया को 2-0 से हराने के बाद यूवेंटस लगातार नौवें सीजन सिरी ए का चैंपियन बना, लेकिन अपने अंतिम आठ मैचों में से टीम ने केवल दो जीत हासिल की। यूवेंटस के इस सीजन में 83 अंक थे। यह पिछले दशक में दर्ज किया गया सबसे कम अंक है।