आपको जानकर शायद हैरानी हो लेकिन ‘जर्मन बुक फुटबॉल लीक्स : द डर्टी बिजनेस ऑफ फुटबॉल’ के आंकड़ों के मुताबिक रोनाल्डो की आधे दिन की कमाई करीब 9,20,000 ब्रिटिश पाउंड यानी 7.62 करोड़ रुपए है। विश्व कप में पुर्तगाल के कप्तान और रियल मैड्रिड के स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो की कंपनी आइरिश इमेज राइट्स कंपनी और सऊदी टेलीकॉम कंपनी के बीच हुए सौदे के तहत उन्हें साढ़े चार घंटे के फोटो शूट के लिए 7.62 करोड़ रुपए दिए गए थे।
रोनाल्डो को लग्जरी कारों का काफी शौक है और शायद ही दुनिया की कोई ऐसी महंगी कार हो जो रोनाल्डो के पास नहीं। रोनाल्डो के पास लैम्बर्गिनी, रॉल्स रॉयस, एस्टन मार्टिन डीबी 9, पोर्श और बुगाटी शिरॉन जैसी सुपरकार हैं। 19 करोड़ रुपए की बुगाटी की इस सुपरकार शिरॉन के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। ये कार महज 42 सेकंड में 261 किलीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच जाती है।