फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Football: रोनाल्डो ने मेसी के 'दोस्त' का उड़ाया मजाक, इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को लेकर तंज कसा, जानें पूरा मामला

Fri, 18 Aug 2023 02:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

रामोस रोनाल्डो के साथ स्पेन के फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड में खेल चुके हैं। इसके अलावा वह लियोनल मेसी के साथ फ्रेंच फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) में भी काफी समय तक खेल चुके हैं।
विज्ञापन
रोनाल्डो ने मेसी के दोस्त का मजाक उड़ाया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर सबसे चर्चित एथलीट हैं। इस सोशल मीडिया एप पर उनके 600 मिलियन यानी 60 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में दूसरे किसी भी एथलीट से ज्यादा प्रसिद्ध हैं। इस बीच रियल मैड्रिड में रोनाल्डो के साथ खेल चुके सर्जियो रामोस ने भी इंस्टाग्राम पर 60 मिलियन यानी छह करोड़ फॉलोअर्स पूरे होने पर जश्न मनाया।
विज्ञापन

रामोस रोनाल्डो के साथ स्पेन के फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड में खेल चुके हैं। इसके अलावा वह लियोनल मेसी के साथ फ्रेंच फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) में भी काफी समय तक खेल चुके हैं। जब मेसी बार्सिलोना और रामोस-रोनाल्डो रियल मैड्रिड में हुआ करते थे, तो रामोस और मेसी की खूब लड़ाई होती थी।

रामोस डिफेंडर और मेसी फॉरवर्ड में खेलते हैं। ऐसे में दोनों के बीच काफी भिड़ंत देखने को मिलती थी। हालांकि, इसके बाद मेसी बार्सिलोना छोड़कर पीएसजी और रामोस मैड्रिड छोड़कर पीएसजी पहुंचे। एक क्लब में खेलने के दौरान रामोस और मेसी काफी अच्छे दोस्त बन गए। ऐसे में रोनाल्डो ने रामोस का मजाक उड़ाने में जरा भी समय नहीं लगाया।

रामोस ने इंस्टाग्राम पर अपनी उपलब्धि गिनाते हुए स्पैनिश में लिखा- हमने 2014 में इस अकाउंट को शुरू किया था। भले ही ये असंभव दिखता हो, लेकिन अब हम 60 मिलियन का आंकड़ा छू चुके हैं और मजबूत हो चुके हैं। इस पोस्ट पर रोनाल्डो ने कमेंट करते हुए मजाक में लिखा- मेरी बराबरी करने के लिए आपको एक और जीरो की जरूरत पड़ेगी। इसके बाद रोनाल्डो ने हंसने वाला इमोजी लगाया है। रोनाल्डो ने कमेंट स्पैनिश में किया है।

इस पर रामोस ने फिर से कमेंट किया और लिखा- बहुत ज्यादा आश्वस्त मत हो क्रिस। खासतौर पर वापसी में...93 मिनट और ज्यादा समय में (हंसते हुए)। वैसे भाग लेने के लिए याद रखें, आपको # का उपयोग करना होगा। रामोस मौजूदा समय में एक फ्री-एजेंट हैं और उन्होंने 2022-23 सीजन के अंत में पेरिस सेंट-जर्मेन छोड़ दिया है। उनके सऊदी प्रो लीग में रोनाल्डो या मेजर लीग सॉकर में मेसी के साथ जुड़ने की अफवाहें हैं, लेकिन स्पेनिश डिफेंडर ने अभी तक अपना मन नहीं बनाया है।

PSG pause Lionel Messi and Sergio Ramos extension talks amid FFP concerns -  Football España
विज्ञापन

दूसरी ओर रोनाल्डो सऊदी प्रो लीग के एक क्लब अल-नस्र में अपने दूसरे सीजन में हैं। पुर्तगाली फॉरवर्ड ने कुछ दिन पहले क्लब के साथ अपनी पहली ट्रॉफी जीती थी जब उनके क्लब ने अरब क्लब चैंपियंस कप में अल-हिलाल को फाइनल में हराया था। वहीं, मेसी मेजर लीग सॉकर में इंटर मियामी के लिए शानदार गोल स्कोरिंग रन पर हैं। छह मैचों में उनके नौ गोलों ने टीम को लीग कप के फाइनल में पहुंचा दिया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें