पुर्तगाली फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर रॉयल स्पेनिश फुटबाल महासंघ ने स्पेनिश सुपर कप के दौरान रैफरी को धक्का देने के लिये आज पांच मैचों का प्रतिबंध लगाया। स्पेनिश सुपर कप में रियाल मैड्रिड ने बार्सिलोना पर पहले चरण के मुकाबले में 3-1 से जीत दर्ज की।
दरअसल हुआ ये कि उन्होंने बार्सिलोना के खिलाफ गोल का जश्न टी-शर्ट उतारकर मनाया। इसके बाद मैच रेफरी ने उन्हें यलो कार्ड दिखाया। इसके बाद वो रेफरी पर नाराज हो गए ऐसे में रेफरी ने उन्हें दूसरा यलो कार्ड और करियर का दसवां रेड कार्ड दिखाया। रेड कार्ड दिखाने ही वो अगले मैच के लिए प्रतिबंधित हो गए लेकिन इसके बाद रेफरी रिकार्डो डि बुर्गोस बेनगोएतजिया को धक्का देने के लिये चार मैच का प्रतिबंध लगा। इसका मतलब अब वो अगले पांच मैच टीम के लिए नहीं खेल पाएंगे।
इसके साथ ही रोनाल्डो पर 4,500 डालर का जुर्माना भी लगा। लेकिन इस प्रतिबंध के खिलाफ अपील करने के लिये उनके पास 10 दिन का समय है।