फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोनाल्डो की हैट्रिक, स्विट्जरलैंड को 3-1 से शिकस्त देकर पुर्तगाल ने नेशंस लीग के फाइनल में बनाई जगह

Fri, 07 Jun 2019 03:12 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 88 गोल हो गए हैं रोनाल्डो के 157 मैचों में और वह सर्वाधिक गोल दागने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। 
  • 53वीं हैट्रिक कॅरिअर की दागी रोनाल्डो ने। यह पुर्तगाल के लिए सातवीं, जबकि 44 रियल मैड्रिड और दो जुवेंटस के लिए की हैं। 
  • 51 हैट्रिक मेसी ने की है। इनमें से क्लब बार्सिलोना के लिए 45 और राष्ट्रीय टीम अर्जेंटीना की ओर से सात  
विज्ञापन
रोनाल्डो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कॅरिअर की 53वीं हैट्रिक की बदौलत पुर्तगाल ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से मात देकर नेशंस लीग के फाइनल का टिकट कटा लिया। रोनाल्डो ने पहले हाफ में फ्री किक पर शानदार गोल कर पुर्तगाल का खाता खोला उसके बाद दूसरे हाफ में आखिरी दो मिनटों में दो और गोल कर उसे जीत दिला दी। रोनाल्डो ने यह गोल 25वें, 88वें और 90वें मिनट में किए।

विज्ञापन


स्विट्जरलैंड के लिए एकमात्र गोल खेल के 57वें मिनट में रिकार्डो रोड्रिगेज ने किया। पुर्तगाल अब खिताब के लिए रविवार को इसी मैदान पर सामना इंग्लैंड और नीदरलैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें