फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cristiano Ronaldo: रोनाल्डो ने लगाया अटकलों पर विराम, सऊदी के क्लब अल नस्र के साथ दो साल के लिए करार बढ़ाया

Thu, 26 Jun 2025 08:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

पुर्तगाल के महान खिलाड़ी रोनाल्डो अब कम से कम 42 साल तक खेल पाएंगे जिससे उन्हें अपने रिकॉर्ड करियर में इजाफा करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : Cristiano Ronaldo X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टार फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए सऊदी अरब के फुटबॉल क्लब अल नस्र के साथ दो साल के लिए करार बढ़ा लिया है। पुर्तगाल के महान खिलाड़ी रोनाल्डो अब कम से कम 42 साल तक खेल पाएंगे जिससे उन्हें अपने रिकॉर्ड करियर में इजाफा करने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन


रोनाल्डो ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, 'एक नया अध्याय शुरू हुआ। वही जुनून, वही सपना। आइए मिलकर इतिहास बनाएं।' पांच बार के बेलन डि ओर विजेता रोनाल्डो ने 2022 में मैनचेस्टर यूनाइटेड छोड़कर सऊदी अरब के क्लब से जुड़े थे। यह सौदा कथित तौर पर 200 मिलियन डॉलर सालाना (1712 करोड़ रुपये ) था और इसके कारण नेमार और करीम बेंजेमा सहित कई शीर्ष खिलाड़ी यूरोप छोड़कर सउदी अरब चले गए। 
  पिछले एक महीने से उनके क्लब छोड़ने को लेकर अटकलें चल रही थीं लेकिन उनकी घोषणा से इन पर विराम लग गया। हाल में रोनाल्डो ने अपने शानदार करियर में पुर्तगाल को यूईएफए नेशंस लीग जिताया है और उनके अगले साल फीफा विश्वकप खेलने की संभावना प्रबल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें