फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA Club WC: पीएसजी क्लब विश्व कप के अंतिम 16 में, एटलेटिको बाहर; इंटर मियामी और पाल्मेरास भी अगले दौर में

Tue, 24 Jun 2025 02:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिएटल

सार

टर मियामी और पाल्मेरास के बीच मैच का ड्रॉ होना ही नॉकआउट दौर में पहुंचने के लिए पर्याप्त था। दोनों टीमों ने ग्रुप ए में चार-चार अंक लेकर अगले दौर में कदम रखा।
विज्ञापन
इंटर मियामी और पीएसजी - फोटो : Twitter @InterMiamiCF @PSG_English
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूरोप के शीर्ष क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने सिएटल साउंडर्स को 2-0 से हराकर क्लब विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया। वहीं, पाल्मेरास ने हार्ड रॉक स्टेडियम में इंटर मियामी के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला, जिससे दोनों टीम क्लब विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतिम 16 में जगह बनाने में सफल रही।
विज्ञापन

सोमवार की रात को खेले गए मैच में पीएसजी ने 35वें मिनट में पहला गोल किया, जब विटिना का शॉट नेट से काफी दूर जाकर टीम के साथी ख्विचा क्वारात्शेलिया से टकराया और डिफ्लेक्ट होकर गोल के अंदर चला गया। चैंपियंस लीग के चैंपियन की तरफ से अशरफ हकीमी ने 66वें मिनट में दूसरा गोल किया। इस जीत से पीएसजी ग्रुप बी में गोल अंतर के आधार पर शीर्ष पर रहकर अगले दौर में जगह बनाने में सफल रहा।

इस ग्रुप में शामिल यूरोप की एक अन्य टीम एटलेटिको मैड्रिड को बोटाफोगो पर 1-0 से जीत के बावजूद बाहर का रास्ता देखना पड़ा। बोटाफोगो इस मैच में पराजय के बावजूद आगे बढ़ने में सफल रहा। तीनों टीम ने ग्रुप चरण का समापन दो जीत और एक हार के साथ किया, लेकिन आठ दिन पहले टूर्नामेंट के पहले मैच में एटलेटिको को पीएसजी से 4-0 से मिली करारी हार भारी पड़ गई।
विज्ञापन

इंटर मियामी और पाल्मेरास के बीच मैच का ड्रॉ होना ही नॉकआउट दौर में पहुंचने के लिए पर्याप्त था। दोनों टीमों ने ग्रुप ए में चार-चार अंक लेकर अगले दौर में कदम रखा। अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेस्सी इस मैच में कोई कमाल नहीं दिखा पाए। उन्होंने गोल करने के कुछ अच्छे मौके गंवाए। इसके बावजूद एक समय लग रहा था कि इंटर मियामी 16वें मिनट में तादेओ अलेंदे और 65वें मिनट में अनुभवी लुइस सुआरेज़ के गोल की मदद से 2-0 की बढ़त लेने के बाद जीत हासिल करने में सफल रहेगा, लेकिन ब्राजील के क्लब पाल्मेरास ने 80वें मिनट में पॉलिन्हो के गोल तथा नियमित समय समाप्त होने से कुछ मिनट पहले मौरिसियो के गोल की मदद से मैच ड्रॉ कराकर अंतिम 16 में अपनी जगह सुनिश्चित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें