फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आयरलैंड के खिलाफ रोनाल्डो को रेड कार्ड, बैन का खतरा; फ्रांस ने फीफा विश्व कप के लिए क्वालिफाई किया

Fri, 14 Nov 2025 01:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन

सार

रोनाल्डो का लाल कार्ड पुर्तगाल के लिए बड़ा झटका है। अब उनका वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआती मैच में खेल पाना अनिश्चित है। फ्रांस ने अपनी ताकत साबित की, इंग्लैंड अपनी लय में है, जबकि पुर्तगाल और नॉर्वे के लिए अगला मैच सब कुछ तय करेगा।
विज्ञापन
रोनाल्डो - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप 2026 खेलना संकट में पड़ गया है। आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में उन्हें हिंसक व्यवहार के चलते लाल कार्ड मिला, जिसके बाद वे कम से कम एक मैच के लिए तो निलंबित होंगे ही, लेकिन फीफा नियमों के अनुसार उन पर लंबा बैन भी लग सकता है। पुर्तगाल इस हार की वजह से क्वालिफिकेशन सुनिश्चित नहीं कर सका, जबकि फ्रांस ने दमदार जीत के साथ वर्ल्ड कप का टिकट काट लिया।
विज्ञापन
Trending Videos

रोनाल्डो का विवादित एल्बो
डबलिन में खेले गए मुकाबले में आयरलैंड ने पुर्तगाल को 2-0 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। मैच के दौरान लगभग एक घंटे के समय पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने डिफेंडर डारा ओ'शे की पीठ पर कुहनी मारी।
पहले रेफरी ने पीला कार्ड दिया, लेकिन VAR की समीक्षा के बाद इसे सीधा लाल कार्ड घोषित कर दिया गया। रोनाल्डो ने मैदान छोड़ते समय आयरलैंड फैंस की ओर ताली बजाकर और थंब्स-अप दिखाकर तंज कसा, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हुई। फीफा नियमों के मुताबिक, हिंसक आचरण पर कम से कम तीन मैच का बैन और गंभीर फाउल प्ले पर दो मैच का बैन लगता है। ऐसे में अगर बैन लंबा होता है तो वे वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच से बाहर रह सकते हैं।

आयरलैंड ने पुर्तगाल को चौंकाया
मैच में आयरलैंड के युवा फॉरवर्ड ट्रॉय पैरट ने 17वें और हाफ टाइम से ठीक पहले दो गोल दागकर पुर्तगाल को हतप्रभ कर दिया। पुर्तगाल अब भी ग्रुप F में टॉप पर है, लेकिन क्वालिफाई करने के लिए अब अगला मैच निर्णायक होगा।

फ्रांस ने आसान जीत से वर्ल्ड कप टिकट पक्का किया
दूसरी ओर, फ्रांस ने यूक्रेन को 4-0 से हराकर अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया। यह जीत ऐसे दिन आई जब फ्रांस ने पेरिस हमलों की 10वीं बरसी पर पीड़ितों को याद किया। किलियन एम्बाप्पे सहित ओलिसे और एकिटिके ने गोल दागे। कोच डिडिएर डेशैंप्स ने कहा, 'हमने लक्ष्य हासिल किया। इस भावनात्मक माहौल में जीत खास मायने रखती है।'

नॉर्वे भी रुका, इटली ने आखिरी समय में सपना तोड़ा
एर्लिंग हालंद की दो गोलों वाली शानदार परफॉर्मेंस के बावजूद नॉर्वे को भी क्वालिफिकेशन के लिए इंतजार करना पड़ेगा। इटली के खिलाफ मोल्डोवा मैच में 88वें मिनट के गोल ने नॉर्वे का सीधा टिकट रोक दिया। अब नॉर्वे और इटली आमने-सामने होंगे और यह मैच ब्लॉकबस्टर साबित हो सकता है।
विज्ञापन

इंग्लैंड ने बढ़ाई रफ्तार, सर्बिया को हराया
ग्रुप K में पहले ही क्वालिफाई कर चुकी इंग्लैंड ने सर्बिया को 2-0 से हराया, जबकि अल्बानिया ने दूसरे स्थान पर कब्जा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें