फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिस्टियानो रोनाल्डो प्रीमियर लीग, ला लीगा और सिरी ए में कम से कम 50 गोल दागने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी

Tue, 21 Jul 2020 12:59 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दूसरे हॉफ के तीन मिनट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो गोल से यूवेंटस ने लाजियो को 2-1 से हराकर सिरी ए खिताब की ओर मजबूत कदम बढ़ाए। रोनाल्डो ने साथ ही सुनिश्चित किया कि टीम को मौजूदा सत्र में तीसरी बार लाजियो के खिलाफ हार का सामना नहीं करना पड़ा। अब जब चार दौर का खेल बाकी है तब यूवेंटस ने दूसरे स्थान पर मौजूद इंटर मिलान पर आठ अंक की बढ़त बना ली है जबकि अटलांटा से नौ और लाजियो से 11 अंक आगे है। यूवेंटस ने इसके साथ ही दिसंबर में सिरी ए और इंटैलियन सुपर कप में लाजियो के खिलाफ हार का बदला भी चुकता कर लिया।

विज्ञापन


रोनाल्डो ने वीएआर से हैंडबॉल का पता चलने पर मिली पेनल्टी को गोल में बदला और फिर पाउलो डाइबाला के पास को गोल में बदला। काइरो इमोबाइल ने 83वें मिनट में पेनल्टी पर लाजियो की ओर से एकमात्र गोल दागा। रोनाल्डो और इमोबाइल 30 गोल के साथ लीग में सर्वाधिक गोल दागने वालों की सूची में शीर्ष पर हैं। इसके साथ ही रोनाल्डो प्रीमियर लीग, स्पेनिश ला लीगा और सिरी ए में कम से कम 50 गोल दागने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने, उन्होंने इटली में 51, प्रीमियर लीग में 84 और ला लीगा में 311 गोल दागे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें