फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिस्टियानो रोनाल्डो बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय एथलीट, महिला खिलाड़ियों में इन्होंने मारी बाजी

Wed, 23 May 2018 04:08 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
विज्ञापन

पुर्तगाल स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए है। ईएसपीएन की 'वर्ल्ड फेम 100 लिस्ट' में उन्होंने लगातार तीसरे वर्ष नंबर की पोजीशन पर रहकर बाजी मारी है। रोनाल्डो के बाद इस लिस्ट में अमेरिका के बास्केटबॉल प्लेयर जेब्रॉन जेम्स और बार्सिलोना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी हैं।

विज्ञापन


पांच बार बैलन डी ओर का खिताब अपने नाम करने वाले रियाल मैड्रिड के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की सोशल मीडिया पर रैंकिंग के आधार पर यह आंकड़े जुटाए गए हैं। इसमें सोशल मीडिया पर फैंस की फॉलोइंग, एंडॉर्समेंट डील और रिसर्च स्कोर पर आधारित आंकड़ों को ही शामिल किया गया है।

विज्ञापन

सेरेना विलियम्स - फोटो : File
ईएसपीएल की इस लिस्ट में लेब्रॉन जेम्स दूसरे स्थान पर हैं, वहीं लियोनेल मेसी तीसरे पायदान पर हैं। इसके अलावा दुनिया के सबसे महंगे फुटबॉलर नेमार इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। नेमार की सालाना कमाई 222 मिलियन यूरोज है। पिछले साल ही यह फुटबॉलर बार्सिलोना को छोड़कर पेरिस सेंट जर्मन क्लब में शामिल हुआ है।

वहीं टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी स्विजरलैंड के रोजर फेडरर लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। इसके अलावा अमेरिका टेनिस स्टार खिलाड़ी सेरेना विलियम्स महिलाओं में सबसे आगे 12वें नंबर पर हैं। सेरेना से पहले विश्व की सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी डब्लूडब्लूई की रौंडा राउजी थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें