फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के खेल स्टेडियम फिर होंगे गुलजार, जुलाई तक शुरू हो जाएगा फुटबॉल का सबसे बड़ा टूर्नामेंट

Mon, 20 Apr 2020 04:27 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
चीन सुपर लीग - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित हुई चीन सुपर लीग (सीएसएल) का सत्र जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में शुरू किया जा सकता है। फुटबॉल क्लब ग्वांग्झू आर एंड एफ के अध्यक्ष हुआंग शेंगहुआ ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


यूरोप सहित दुनिया भर की स्थगित लीगों की नजरें सीएसएल पर टिकी हैं क्योंकि वे देखना चाहते हैं कि लीग को दोबारा शुरू करने में किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सीएसएल 22 फरवरी को शुरू होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे निलंबित कर दिया गया।

दिसंबर में चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस संक्रमण इसके बाद दुनिया भर में फैल गया। चीन की मीडिया ने शेंगहुआ के हवाले से कहा, ‘मौजूदा स्थिति के विश्लेषण के आधार पर नया सत्र जून के अंत में या जुलाई की शुरुआत में शुरू हो सकता है।’
विज्ञापन


शेंगहुआ ने कहा कि पूरे सत्र का आयोजन किया जा सकता है जिसमें प्रत्येक टीम पूरे 30 मैच खेलेगी। मीडिया में आई खबरों में हालांकि यह संकेत नहीं दिए गए हैं कि चीन फुटबॉल संघ से इस संबंध में औपचारिक घोषणा की उम्मीद है या नहीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें