फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोपा अमेरिका 2019: कवानी के दम पर शीर्ष पर रहा उरुग्वे

Wed, 26 Jun 2019 07:50 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • कोपा अमेरिका में गत चैंपियन चिली को 1-0 से हराया 
  • क्वार्टर फाइनल में उरुग्वे का सामना पेरू तो चिली का कोलंबिया से होगा
  • 04 साल बाद दोनों टीमें कोपा अमेरिका में आमने-सामने हुई। तब चिली ने उरुग्वे को हराया था 
  • 02 गोल टूर्नामेंट में कवानी ने अभी तक किए हैं 
विज्ञापन
एडिसन कवानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एडिसन कवानी के अंतिम क्षणों में किए गए गोल के दम पर उरुग्वे पिछले दो बार के लगातार चैंपियन चिली को 1-0 से मात देकर कोपा अमेरिका कप के ग्रुप सी में शीर्ष पर रहा। दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।
विज्ञापन


उरुग्वे का सामना शनिवार को पेरू और चिली का अजेय कोलंबिाया से होगा। पहला हाफ गोल रहित रहने के बाद कवानी ने खेल के 82वें मिनट में हेडर से गोल कर 15बार के रिकॉर्ड चैंपियन उरुग्वे को 1-0 की बढ़त दिलाई जो निर्णायक साबित हुई। दोनों टीमें चार साल बाद कोपा अमेरिका में सामने-सामने थी। इससे पहले 2015 में क्वार्टर फाइनल में भिड़ी थी तब भी चिली ने उरुग्वे को 1-0 से हराया था।   

जापान-इक्वाडोर ने खेला ड्रॉ पराग्वे को मिला क्वार्टर फाइनल का टिकट 

जापान ने बढ़त बनाने के बावजूद कोपा अमेरिका कप में इक्वाडोर के साथ ड्रॉ एक-एक ड्रॉ खेला। इस ड्रॉ के साथ ही यह दोनों क्वार्टर फाइनल की दौड़ से बाहर हो गए और पराग्वे ने अंतिम आठ का टिकट कटा लिया।
विज्ञापन


अब क्वार्टर फाइनल में पराग्वे का सामना ब्राजील से होगा। शोया नाकाजिमा ने 15वें मिनट में गोल कर जापान को बढ़त दिला दी थी। हालांकि उसकी यह बढ़त बीस मिनट ही कायम रही। एंजेल मीना ने 35 मिनट में गोल कर इक्वाडोर को 1-1 से बराबरी दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें