हेनरी एंटचुएट के दो शानदार गोलों से चर्चिल ब्रदर्स ने ईस्ट बंगाल को आई-लीग फुटबाल चैंपियनशिप के 17वें राउंड के मैच में शनिवार को 3-0 से पीट दिया। युवा भारती क्रीडांगन में खेले गए मैच में चर्चिल की टीम पूरे 90 मिनट ईस्ट बंगाल पर हावी रही। हेनरी ने 34वें और पहले हाफ के इंजरी समय में गोल दागे।
दोनों गोलों में स्टीवन डायस के पास की महत्वपूर्ण भूमिका रही। चर्चिल का तीसरा गोल 82वें मिनट में स्थानपन्ना खिलाडी अकरम मोगराबी ने किया। इस जीत के बाद चर्चिल के 15 मैचों से 37 अंक हो गए हैं और वह दूसरे स्थान के ईस्ट बंगाल से चार अंक आगे हैं। ईस्ट बंगाल के 17 मैचों से 33 अंक हैं।