फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन 2021 में क्लब विश्व कप की करेगा मेजबानी 

Thu, 24 Oct 2019 09:37 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फुटबॉल - फोटो : social Media
विज्ञापन

फीफा ने अपने विस्तारित 24 टीमों के क्लब विश्व कप के पहले टूर्नामेंट की मेजबानी चीन को सौंपी है। फुटबाल की वैश्विक संस्था फीफा के अध्यक्ष जियानी इनफेंटिनो ने गुरुवार को इसे 'एतिहासिक फैसला' करार दिया।

विज्ञापन


फीफा के इस फैसले को फुटबाल की दुनिया में चीन के बढ़ते रुतबे के तौर पर देखा जा सकता है और यह अंतत: देश के अकेले दम पर फीफा विश्व कप की मेजबानी का रास्ता साफ कर सकता है। इनफेंटिनो ने शंघाई में फीफा परिषद की बैठक के बाद यह घोषणा की। यह परिषद फुटबाल की वैश्विक संस्था की फैसले करने वाली इकाई है।

इस फैसले का मतलब है कि दुनिया के कुछ शीर्ष क्लब और उनके बड़े स्टार खिलाड़ी दो साल में चीन में खेलते हुए नजर आएंगे। इनफेंटिनो ने जून में कहा था कि उनके नए क्लब विश्व कप से 50 अरब डालर तक की व्यावसायिक आय हो सकती है। उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि कितने सत्र में यह कमाई होगी। क्लब विश्व कप के अगले सत्र का आयोजन 2020 में कतर में होगा जिसमें सात टीमें हिस्सा लेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें