ग्रुप बी के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया और चिली के बीच मुकाबला हुआ जिसमें चिली ने ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से शिकस्त दे दी। ये मैच एरीना पेंटानल में खेला गया था।
मात्र 14 मिनट का खेल खत्म होने तक चिली ने दो गोल कर दिये थे। पहला गोल 12वें मिनट में किया गया और दूसरा गोल 14वें मिनट में।
एक के बाद एक दो गोल कर चिली के हौंसले बुलंद थे वहीं ऑस्ट्रेलिया की हिम्मत जवाब देने लगी थी। पहला गोल एलेक्सिस ने किया और दूसरा गोल किया वेलडीविया ने।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पहला गोल हुआ 35वें मिनट में जिसे टिम चाहिल ने किया। इसके बाद दोनों टीमों ने काफी जोर लगाया लेकिन गोल कर पाने में असफल रहीं।
आखिर में चिली की ओर से 90वें मिनट में फाइनल गोल किया गया और इस गोल के कारण ऑस्ट्रेलिया की हार हो गई।