इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में दो बार के चैंपियन चेन्नईयन एफसी ने अपने स्टार खिलाड़ी मेलसन एल्विस से आपसी सहमति से नाता तोड़कर रोमानिया के सेंट्रल डिफेंडर लुसियन गोइयान के साथ 2019-20 के लिए अनुबंध किया है।
36 वर्षीय गोइयान ‘फ्री ट्रांसफर’ से क्लब से जुड़ेंगे। वह भारतीय फुटबॉल से अच्छी तरह से वाकिफ हैं और आईएसएल में पिछले तीन सत्र से मुंबई सिटी एफसी की तरफ से खेल रहे हैं। इससे पहले चेन्नई की टीम ने मेलसन से अनुबंध समाप्त करने की घोषणा की थी। यह ब्राजीली खिलाड़ी 2018-19 में चेन्नई का कप्तान भी था। उन्होंने क्लब की तरफ से तीन सत्र में 56 मैच खेले तथा इस बीच आठ गोल किए।