फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नइयन ने एएफसी कप मैच में कोलंबो एफसी से गोलरहित ड्रॉ खेला

Wed, 06 Mar 2019 10:29 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Mumbai City FC vs chennaiyin fc
विज्ञापन

इंडियन सुपर लीग की टीम चेन्नइयन एफसी ने कोलंबो एफसी के खिलाफ एएफसी कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वालिफाइंग प्लेऑफ के पहले चरण का मैच बुधवार को यहां गोलरहित ड्रॉ खेला। 

विज्ञापन


यह बेहद करीबी मैच था, लेकिन दोनों टीमों को गोल करने के बहुत कम मौके मिले। पिछले आईएसएल सत्र के चैंपियन चेन्नइयन का एएफसी कप में यह पहला मैच था। मैच में गोल करने का पहला मौका चेन्नइयन को मिला जब जेजे लालपेखलुआ ने फ्रांसिस को गेंद सौपी लेकिन उनका शाट बाहर चला गया। 

गर्म और उमस भरी परिस्थितियों के कारण रेफरी को आधे घंटे के बाद पानी पीने के लिये ब्रेक लेना पड़ा। क्वालिफाइंग के दूसरे चरण का मैच 13 मार्च को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें