फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरव बोरा के डबल से चेन्नई सिटी एफसी ने जीता आईलीग का खिताब

Sat, 09 Mar 2019 07:14 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
चेन्नई सिटी एफसी - फोटो : pti
विज्ञापन

चेन्नई सिटी ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए आई लीग फुटबाल प्रतियोगिता के अंतिम दिन मिनरवा पंजाब को 3-1 से हराकर आखिरी दिन तक चली खिताब की दौड़ में बाजी मार ली।

विज्ञापन


वहीं ईस्ट बंगाल की टीम कोझिकोड में गोकुलम केरला एफसी को 2-1 से हराकर दूसरे स्थान पर रही। ईस्ट बंगाल की टीम खिताब जीतने के 15 साल के इंतजार को खत्म करने की कोशिश में जुटी थी लेकिन यह इंतजार अब भी कायम रहेगा।

चेन्नई की टीम 43 अंक लेकर शीर्ष पर रही जबकि ईस्ट बंगाल के 42 अंक रहे। रोलैंड बिलाला ने तीसरे ही मिनट में गोल कर मिनरवा पंजाब को बढ़त दिला ली। इसके बाद 56वें मिनट में पेड्रो मांजी ने पेनल्टी के जरिये गोल कर चेन्नई की टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया।
विज्ञापन


इसके बाद सिंगापुर के अकबर नवास की कोचिंग वाली टीम के लिए गौरव बोरा ने दो गोल (69वें और 90 प्लस तीन) करके चेन्नई की टीम को खिताब दिलाया। मांजी 21 गोल करके चर्चिल ब्रदर्स के विलिस प्लाजा के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्कोरर रहे।

ईस्ट बंगाल के लिए जेमी सांटोस ने 79वें मिनट में पेनल्टी से और लालदानमाविया राल्टे ने 85वें मिनट में गोल किया। गोकुलम की ओर से मार्कस जोसफ ने 69वें मिनट में गोल दागा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें