फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

I-leauge: खिताब के करीब पहुंचा चेन्नई, मोहन बागान को 3-1 से हराया

Mon, 25 Feb 2019 12:15 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
chennai city fc
विज्ञापन

अंकतालिका में शीर्ष पर चल रहे चेन्नई सिटी एफसी ने रविवार को मोहन बागान को 3-1 से हराकर आई लीग फुटबाल टूर्नामेंट में अपने पहले खिताब की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए। चेन्नई सिटी एफसी सत्र में शुरू से ही आगे चल रही थी। उसके अब 17 मैचों में 40 अंक हो गए हैं।

विज्ञापन


दूसरे स्थान पर काबिज रीयल कश्मीर एफसी उससे सात अंक जबकि ईस्ट बंगाल आठ अंक पीछे है। खिताब की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुके मोहन बागान के 18 मैचों में 26 अंक हैं। चेन्नई सिटी की तरफ से सैंड्रो (आठवें), नेस्टर गोर्डिलो (15वें) और पेड्रो मांझी (23वें मिनट) ने गोल किये। मोहन बागान की तरफ से एकमात्र गोल विलियम लालनुनफेला ने 37वें मिनट में किया। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें