फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेल्सी ने प्रीमियर लीग में की जीत से शुरुआत

Tue, 19 Aug 2014 04:34 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चेल्सी ने डिएगो कोस्टा के शानदार खेल के दम पर इंग्लिश प्रीमियर लीग के अपने शुरुआती मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत की है।
विज्ञापन


इंग्लैंड के बर्नले में खेले गए मुकाबले में चेल्सी ने बर्नले को 3-1 से हरा दिया। चेल्सी की इस जीत में कोस्टा का अहम योगदान रहा, जिन्होंने मैच के 17वें मिनट में गोल दागा, साथ ही 2 अन्य गोल में बेहतरीन पास देकर टीम का स्कोर 3-1 कर दिया।

मेजबान बर्नले मजबूत प्रतिद्वंद्वी चेल्सी को खेल के 14वें मिनट में उस समय झटका दे दिया जब स्कॉट एरफील्ड ने फ्रंट से गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी।

लेकिन इसके बाद डिएगो कोस्टा ने शानदार खेल दिखाते हुए टीम को न सिर्फ बराबरी पर ले आए बल्कि पूरे 3 अंक भी दिलवा दिए। चेल्सी ने डिएगो कोस्टा को एटलेटिको मैड्रिड से 53 मिलियन डॉलर में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कोस्टा के ही पास पर 21वें मिनट में शर्ले ने गोलकर चेल्सी को बढ़त दिला दी। फिर 34वें मिनट में ही ब्रेनिनस्लाव इवानोविक ने गोल कर टीम की बढ़त 3-1 कर दी, जो अंत तक बना रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें