फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में अभ्यास के दौरान न्यूकैसल के पूर्व मिडफील्डर चीक टीओटे का निधन

Mon, 05 Jun 2017 10:48 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
चीक टीओटे
विज्ञापन
यूरोपीय फुटबॉल क्लब न्यूकैसल के पूर्व मिड फील्डर चीक टीओटे का सोमवार को चीन में देहांत हो गया वह 30 वर्ष के थे। उनके एजेंट ने सोमवार को उनकी मृत्यु की पुष्टि की। उन्होंने टीओटे की मृत्यु की पुष्टि करते हुए कहा, उनके क्लाइंट चीक टीओटे की चीन के क्लब बीजिंग इंटरप्राइजेस के अभ्यास सत्र के लिए अभ्यास करते हुए देहांत हो गया। अभ्यास के दौरान वह अचानक गिर पड़े इसके बाद उन्हें जल्दी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें व दोबारा होश में नहीं आए। 
विज्ञापन


आईवरी कोस्ट के चीक टीओटे ने अपने प्रोफेशनल फुटबॉल करियर की शुरुआत रॉयल स्पोर्टिंग क्लब अन्देर्ले के साथ की थी। इसके बाद वह नीदरलैंड के एफसी ट्वेंटे से जुड़े। इस दौरान उन्होंने खुद को एक प्रभावशाली मिडफील्डर के रूप में स्थापित किया। इस टीम के लिए उन्होंने 86 मैच खेले। 

इसके बाद साल 2010 में वह न्यूकैसल के साथ जुड़े  और उनके लिए 150 मैच खेले। साल 2017 के फरवरी माह में उन्होंने न्यूकैसल का साथ छोड़कर चीनी क्लब का दामन थामा था। वह चीन के दूसरी पंक्तिं के क्लब बीजिंग एन्टरप्राइज के लिए खेल रहे है। अपनी मौत से पहले वह अपने नए क्लब के लिए केवल 17 बार मैदान पर उतर सके। 
विज्ञापन


उनकी अकाल मौत की खबर पाकर न्यूकैसल में उनके साथी रहे डेम्बा ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और ट्वीट किया अल्लाह तुम्हें माफ करे और जन्नत बख्शे!! मेरे भाई।     
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें