पेरिस सेंट जर्मेन और बासाकसेहिर के बीच चैंपियंस लीग फुटबॉल का मैच स्थगित करना पड़ा जब मैच के चौथे अधिकारी रोमानिया के सेबेस्टियन कोटेस्कू ने एक सहायक कोच की पहचान के लिए नस्लवादी टिप्पणी की जिसके विरोध में खिलाड़ियों ने मैदान छोड़ दिया। तुर्की के खिलाड़ी काफी नाराज थे जब सहायक कोच पियरे वेबो को रैफरी ओविडियू हेटगन ने लाल कार्ड दिखाया।
खिलाड़ियों ने कहा कि कोटेस्कू ने कैमरून के वेबो के लिए नस्लवादी शब्द का इस्तेमाल किया है। बासाकसेहिर के सब्स्टीट्यूट डेम्पा बा ने इस पर स्पष्टीकरण मांगा। पीएसजी के नेमार और काइलान एमबाप्पे ने भी सफाई मांगी है। यह घटना उस समय की है जब 15 मिनट के खेल के बाद स्कोर गोलरहित बराबरी पर था।
युएफा ने कहा कि मैच नए अधिकारियों के साथ बुधवार को खेला जाएगा। टीवी फुटेज में चौथे अधिकारी और रेफरी के बीच बातचीत कैद हो गई जिसमें कोटेस्कू ने हेटगन से कहा कि वेबो को उनके रवैये के लिए दंडित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'उस काले को लालकार्ड दिखाओ। यह अस्वीकार्य है। जाकर उसे पहचानो। वहां जो काला खड़ा है।' वेबो ने इस पर नाराजगी जताते हुए छह बार कहा, 'तुमने नीग्रो क्यो कहा।