युवेंटस ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो गोल के दम पर बार्सिलोना को 3-0 से हरा दिया। रोनाल्डो के प्रदर्शन के दम पर युवेंटस ने ग्रुप जी में शीर्ष स्थान प्राप्त कर लिया है। इस बार मेसी ने बर्सिलोना को निराश किया। खास बात ये रही कि रोनाल्डो चैंपियंस लीड में बार्सिलोना के खिलाफ एक ही मैच में पैनल्टी से दो गोल दागने वाले पहले खिलाड़ बन गए।
कई बार गोल करने के नजदीक पहुंचे लेकिन मेसी को गोलकीपर गियानलुइगी बफन ने रोक दिया। वहीं रोनाल्डो ने मंगलवार को स्टेडियम में अपनी लंबे समय के बाद वापसी की क्योंकि उन्होंने 2018 में रियल मैड्रिड छोड़ने के बाद पहली बार बार्सिलोना का सामना किया। उन्होंने दो महत्वपूर्ण गोल किए।
पिछली बार 29 अक्टूबर को बार्सिलोना ने युवेंटस को 2-0 से शिकस्त दी थी। इस मैच में मेसी ने पेनाल्टी से एक गोल दागा था। हालांकि, कोरोना पॉजिटिव होने के कारण रोनाल्डो यह मैच नहीं खेले थे।
बार्सिलोना हमेशा युवेंटस पर भारी रही
लीग में दोनों टीमों के बीच अब तक 10 मुकाबले खेले गए थे। इसमें बार्सिलोना ने 4 बार युवेंट्स को शिकस्त दी, जबकि 2 बार उसे हार का सामना करना पड़ा था। दोनों के बीच 4 मुकाबले ड्रॉ रहे थे। बार्सिलोना ने युवेंटस के मुकाबले गोल भी ज्यादा दागे। दोनों के बीच मैच में अब तक 20 गोल हुए, जिसमें बार्सिलोना ने 12 और युवेंटस ने 8 गोल किए थे।
बार्सिलोना ने 5 बार चैंपियंस लीग खिताब जीता
UEFA चैम्पियंस लीग में बार्सिलोना ने 5 बार खिताब जीता। टीम 1992, 2006, 2009, 2011 और 2015 में चैंपियन रही है। वहीं, युवेंट्स ने दो बार 1985 और 1996 में खिताब अपने नाम किया था। सबसे ज्यादा खिताब जीतने का रिकॉर्ड रियाल मैड्रिड के नाम है। टीम 13 बार चैंपियन रही है।