क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पहले हाफ में दागे गए शानदार गोल के बाजवूद जुवेंटस को दूसरे चरण के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अजाक्स के हाथों 1-2 और कुल 2-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
छठे चैंपियंस लीग खिताब के लिए चुनौती पेश कर रहे रोनाल्डो ने खेल के 28वें मिनट में हैडर से खूबसूरत गोल कर जुवेंटस को बढ़त दिला दी थी। लेकिन इसके छह मिनट बाद ही डोनी वेन डि बीक ने अजाक्स को बराबरी दिला दी। खेल के 67वें मिनट में अजाक्स के किशोर कप्तान माथिस डि लिट हैडर से गोल कर टीम को 22 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।
इससे पहले अजाक्स 1997 में अंतिम चार में पहुंचा था। दोनों टीमों के बीच पहले चरण का मुकाबला 1-1 से बराबर रहा था।
-अजाक्स 3-2 से मात देकर 22 साल बाद अंतिम चार में पहुंचा
-126 रिकॉर्ड गोल रोनाल्डो ने चैंपियंस लीग में दागे हैं जिसमें से 65 नॉकआउट चरण में किए हैं