फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस लीग: लिवरपूल और बार्सिलोना में होगा सेमीफाइनल 

Thu, 18 Apr 2019 09:13 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Barcelona vs Tottenham - फोटो : file photo
विज्ञापन

लिवरपूल ने पोर्टो को चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण में 4-1 और कुल 6-1 के अंतर से मात देकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। अब फाइनल में जगह बनाने के लिए लिवरपूल की भिड़ंत 30 अप्रैल को कैंप नाऊ में लियोनल मेसी की बार्सिलोना से होगी।

विज्ञापन


पहले चरण में 2-0 जीत दर्ज करने वाली लिवरपूल के लिए सादियो माने (26वें मिनट), मोहम्मद सालाह (65वें मिनट), रॉबर्टो फर्मिनो (77वें मिनट) और वजिर्ल वान डेजक (84वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। पोर्टो के लिए एकमात्र गोल खेल के 68वें मिनट में एडर मिलिटाओ ने किया। 

तीसरी : लिवरपूल लगातार दूसरी बार अंतिम चार का टिकट कटाने वाली तीसरी इंग्लिश टीम है। इससे पहले चेल्सी ने 2006-2007 और मैनचेस्टर यूनाइटेड ने 2008-2009 में ऐसा किया था।  
विज्ञापन


-04 मैचों से पोर्टो के खिलाफ उसके घर में अजेय है लिवरपूल की टीम। इसमें से उसने दो जीते और दो ड्रॉ रहे हैं   

विज्ञापन

57 साल बाद टोटेनहम अंतिम चार में 

टोटेनहम ने अवे गोल (घर के बाहर) के आधार पर मैनचेस्टर सिटी को शिकस्त देकर 57 साल बाद चैंपियंस लीग के अंतिम चार में प्रवेश किया। इससे पहले वह 1962 में सेमीफाइन में पहुंचा था। अब उसकी भिड़ंत अजाक्स से होगी। मैचेस्टर सिटी ने क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण में 4-3 से जीत दर्ज की।

टोटेहनहम ने पहला चरण 1-0 से जीता था। इससे कुल स्कोर 4-4 से बराबर रहा। दोनों के बीच शुरुआत काफी तेज रही और 21 मिनट के भीतर दोनों टीमों ने मिलकर पांच गोल दाग दिए। सिटी के स्टर्लिंग ने चौथे मिनट में गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया।

इसके तीन मिनट बाद ही टोटेनहम के सोन ह्यूंग-मिन ने सातवें और 12वें मिनट में गोल कर टीम को 2-1 से आगे कर दिया। सिटी को बर्नांडो (11वें मिनट) ने बराबरी दिलाई। स्टर्लिंग ने (21वें मिनट) और सर्जियो एगुएरो  (59वें मिनट) ने सिटी का स्कोर 4-2 कर दिया। फर्नांडो लोरेंटे (73वें मिनट) ने टोटेनहम के लिए गोल कर स्कोर 3-4 कर दिया। 

-मैनचेस्टर सिटी को अवे गोल के आधार पर हराया 
-21 मिनट में दोनों टीमों ने मिलकर दाग दिए पांच गोल 
-12 गोल दागकर चैंपियंस लीग में सर्वाधिक गोल करने वाले एशियाई खिलाड़ी बन गए हैं सोन। उन्होंने उज्बेकिस्तान के मैक्सिम को पीछे छोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें